नगर परिषद कर्मचारियों ने मनाया होली का पर्व

गंगापुर सिटी। होली खेलते नगर परिषद कर्मचारी।

गंगापुर सिटी। नगर परिषद सभागार में सफाई कर्मचारी यूनियन एवं कर्मचारी फेडरेशन यूनियन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति हरिप्रसाद बौहरा, उपसभापति दीपक सिंहल ने सभी कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाई। इस दौरान आयुक्त दीपक चौहान, लेखाकार अरविन्द गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता रामनिवास मीना, सफाई निरीक्षक रामप्रकाश मीना, सफाई इंचार्ज एवं कर्मचारी फैडरेशन यूनियन अध्यक्ष रामरूप मीना, जमादार पूरण डोरवाल, पप्पू कलौसोलिया, होलू घेंघट, रामअवतार राणवा, नन्दू कलौसिया, विष्णु धामौनिया, विनोद धामोनिया एवं राहुल राज का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पदम जोशी का नगर परिषद के विभिन्न आपदा मिशन में सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने जमकर होली खेली एवं होली के गीतों पर नृत्य किया।
इस दौरान प्रहलाद नरवाल, घनश्याम करसौलिया, राधेश्याम डेंगोरिया, अनिल कलौसिया, सियाराम सिरसिया, विशम्भर पंवार, रवि पंवार, दीपक थनवाल, दीपक नरवाल, सजन चौहान सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।
गंगापुर सिटी। होली खेलते नगर परिषद कर्मचारी।