क्लब 91: रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

गंगापुर सिटी। हम उम्र के युवा साथी जब एक साथ मिलकर होली का पावन पर्व मनाए तो अंदाज ही कुछ ओर होता है। डीजे की धुन के बीच होली की धमाल। मस्ती। डाँस। कुछ ऐसा ही नजारा था धुलण्डी के दिन क्लब 91 का।

क्लब 91 के युवा साथियों ने धुलण्डी के दिन हीरालाल मिल के बाहर खूब धमाल मचाई। सभी युवा साथी डीजे की धुन पर खूब झूमे।
इसी दिन शाम को रूकमणी पैलेस में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की जिम्मेदारी पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी सौंपी गई।

शुरुआत में महिलाओं ने जिम्मेदारी संभालते हुए गेम्स खिलाए, जिसकी संयोजक वर्षा गुप्ता व ट्विंकल सोनी रही।
क्लब सदस्य स्वाति शर्मा ने हनुमान चालीसा पाठ पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के बीच मूर्खाधिराज व मूर्खाधिपति का चयन किया गया। क्लब सदस्य दिनेश गुप्ता ने मूर्खाधिराज की उपाधि पवन गुप्ता व मूर्खाधिपति की उपाधि मयंक शर्मा को दी। मूर्खाधिराज व मूर्खाधिपति का मेकअप रेखा गर्ग, मंजू मेडी व रेणु आर्य ने किया।

डॉ. मुकेश गर्ग ने अपने साथियों को बारी-बारी से स्टेज पर बुलाकर अलग-अलग टाइटल्स से नवाजा। स्टेज पर आए सभी साथियों का मय पत्नी दुपट्टे पहनाकर सम्मानित किया गया।
क्लब के कई सदस्यों का जन्मदिन व शादी की वर्षगांठ को केक काटकर सेलीब्रेट किया गया। संयोजक अशोक मंगल, गोविन्द रेडिमेड व पवन गुप्ता को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में मुख्य संयोजक की भूमिका नरेन्द्र गुप्ता, मयंक शर्मा व अशोक सोनी ने निभाई। मंच संचालन अर्चना गुप्ता, माया गुप्ता, स्वाति शर्मा, गोविन्द पत्रकार, गोविन्द रेडिमेड व दिनेश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में वीरेन्द्र आर्य, वासुदेव बंसल, राजेश मंगल, राजेन्द्र पंचौली की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।