
-जयपुर में परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक समान पात्रता परीक्षा 2024 (सीनियर सैकण्डरी स्तर) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जयपुर शहर के 150 केन्द्रों पर होगा।
प्रथम पारी प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 3 लाख 11 हजार 333 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
नियंत्रण कक्ष 20 अक्टूबर एवं 21 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति के बाद नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के लिए प्रत्येक पारी में 77 उप समन्वयक एवं 29 उडऩ दस्तों का तैनाती की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।