यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में अध्ययन के लिए चयन होने पर किया अभिनन्दन

गंगापुर सिटी। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राधेश्याम पाराशर के पोते आदित्य पाराशर का यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में अध्ययन हेतु चयन होने पर पूर्व सभापति संगीता बोहरा ने माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने डॉक्टर पाराशर का भी शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
पूर्व सभापति संगीता बोहरा ने कहा कि आदित्य पाराशर ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है और उन्हें लंदन के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स हाउस ने आईएसएच स्कालरशिप प्रदान की है जो कि बहुत ही गौरव की बात है। उनकी इस उपलब्धि ने शहर का मान बढ़ाया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है।
उनके साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरू पुजारी, पार्षद अशोक शर्मा, महेंद्र दीक्षित, कौशल बोहरा, दीपक नरुका, जितेन्द्र उपाध्याय, गिरधारी सोनी आदि ने भी आदित्य का अभिनंदन किया।