Corona New Strain 40 देशों में पहुंचा

Corona New Strain देश व दुनिया के लिए इस साल का बड़ा खतरा बनता जा रहा है। अभी तक प्राप्‍त जानकारियां ये इंगित करती हैं कि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह बड़ी मुसीबत बन सकता है। इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अब तक 41 देशों तक पहुंच चुका है। 14 दिसंबर 2020 को ब्रिटेन ने नए स्ट्रेन के बारे में जानकारी दी थी। नया स्टे्रन 70 फीसद अधिक संक्रामक है। उधर, अमेरिका के चार प्रांतों कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, कोलोराडो और न्यूयॉर्क ने भी नए स्ट्रेन से ग्रसित मरीजों की जानकारी दी है। इस बीच अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि अमेरिका में कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या आधिकारिक आंकड़े से चार गुना हो सकती है। अध्ययन के मुताबिक आधिकारिक आंकड़ों और वास्तविक नंबरों में यह फर्क इसलिए है कि क्योंकि अधिकांश लोगों ने या तो जांच नहीं कराई या फिर उनकी जांच नहीं की गई।

जानिये इससे जुड़ी अपडेट्स

-ब्रिटेन में बुधवार से कोरोना प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर 200 पाउंड से लेकर दस हजार पाउंड तक का जुर्मना लगेगा।

-यूरोपीय यूनियन की मेडिकल एजेंसी ने मॉर्डना की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इससे पहले 27 देशों के इस समूह ने फाइजर के टीके को मंजूरी दी थी। उधर, नीदरलैंड में टीकाकरण शुरू हो गया है। यूरोपीय यूनियन का वह आखिरी देश है, जहां पर टीकाकरण शुरू हुआ है।

-31 जनवरी को आयोजित होने वाला ग्रैमी अवार्ड समारोह अब 14 मार्च को होगा। लॉस एंजिलिस में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोजकों ने यह निर्णय लिया।

-रूस में अभी तक दस लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन (स्पूतनिक वी) दी जा चुकी है। रूस पहला ऐसा देश था जिसने कोरोना की वैक्सीन बनाने का एलान किया था। वैक्सीन का नाम रूस के पहले उपग्रह के नाम पर रखा गया है।

-बुधवार को जापान में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड छह हजार से अधिक मामले सामने आए। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा गुरुवार को स्टेट ऑफ इमरजेंसी की घोषणा कर सकते हैं।

-दक्षिण कोरिया में कोरोना के 840 नए मरीजों का पता चला है। इस तरह मरीजों की संख्या 65 हजार से ज्यादा हो गई है।

-इजरायल में 9229 नए कोरोना मरीजों का पता चला है। 54 लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की 3,489 हो गई है।