कलेक्टर ने किया गंगापुर के सीपी हॉस्पीटल का निरीक्षण

सीपी हॉस्पीटल का निरीक्षण करते कलेक्टर।

व्यवस्थाओं को जांचा
सवाई माधोपुर।
जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने शनिवार को गंगापुर सिटी के सीपी हॉस्पीटल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर डॉ. सिंह अस्पताल में गाइनी वार्ड एवं आउटडोर की व्यवस्था को देखा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सवाल जवाब कर फीडबेक भी लिया।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने सीपी हॉस्पीटल के संचालक डॉ.सीपी गुप्ता एवं डॉ. क्षितिज गुप्ता से आउटडोर, भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने अस्पताल की गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया।