10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कई थानों में दर्ज हैं आधा दर्जन मामले, मानटाउन पुलिस ने गुडग़ांव से किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी। विभिन्न संगीन मामलों में वांछित तथा 10 हजार रुपए का इनामी बदमाश को मानटाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू (31) पुत्र अनिल कुमार धोबी निवासी महूंकलां थाना गंगापुर सिटी है।

मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में घर में घुसकर चोरी, फायरिंग व अवैध हथियारों की तस्करी के मामलों में वांछित आरोपी जीतू धोबी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने इसके बारे में जानकारी जुटाना शुरु किया। साइबर सेल की मदद से आरोपी के गुडगांव के कापसहेडा बार्डर ढ ढूंढाहेडा में होने की जानकारी मिलने पर टीम गुडग़ांव पहुंची और जीतू को कापसहेडा बार्डर ढूंढाहेडा की सब्जी मण्डी से हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें-: चलती ट्रेन में महिला से ज्यादती! आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में रह रहा था। उसने अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट, फायरिंग, अवैध हथियारों की तस्करी, मारपीट जैसे 6 मामले कई थानों में दर्ज है।