यूपी : घर में घुसकर दलित महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर निर्वस्त्र कर धारदार हथियार से किया हमला

यूपी में पीलीभीत के पूरनपुर में  पुराने विवाद के चलते पड़ोस के रहने वाले ग्रामीण ने घर में घुसकर Dalit Women से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर निर्वस्त्र कर उसकी जमकर पिटाई लगा दी। बीच बचाव करने आई उसकी पुत्री को भी जमकर पीटा। हत्या के प्रयास को लेकर महिला पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई। शोर-शराबा करने पर पड़ोस के लोगों के आने के बाद आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पड़ोस के रहने वाले एक ग्रामीण से पुराना विवाद है। आरोप है शनिवार शाम 6 बजे आरोपी परिवार के लोगों को लाठी डंडा और धारदार हथियार लेकर दलित महिला घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई लगा दी। बीच बचाव करने आई उसकी पुत्री को भी पीटा। आरोपियों ने धारदार हथियार से महिला पर जानलेवा हमला किया। इससे वह बेहोश हो गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों के आने के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बेहोशी की हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Read Also: Lockdown के बाद दोगुनी हुई शराब पीने वालों की संख्या, अस्पताल पहुंचे 48.5 प्रतिशत रोगी

पुलिस ने युवती की तहरीर पर छेदा लाल, परमाई, बनवारी, अनीस, प्रदीप सहित आठ के खिलाफ जानलेवा हमला और दलित उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया महिला और उसके परिजनों की पिटाई के मामले में नौ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Download Badhti Kalam App Now & Subscribe My Youtube Channel