होली के दिन से लापता 16 साल की लड़की का शव मिला कुए में

file photo

भरतपुर। जिले की नगर तहसील में शुक्रवार को एक कुएं से लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया है। यह लड़की तीन दिन से घर से लापता थी। मृतका के परिजनों ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, प्रभुदयाल की 13 साल की बेटी होली के दिन लापता हो गई थी। बच्ची रात को घर पर सोई थी, लेकिन सुबह नहीं मिली। 10 तारीख की सुबह उसका भाई उठा तो लड़की वहां नहीं थी। इस पर परिजनों ने उसे तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव की एक महिला शुक्रवार सुबह प्रभुदयाल के घर के पास ही बने कुएं से पानी लेने गई थी। उसने कुएं में लड़की का शव देखा। उसके चिल्लाने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से निकाला।
मृतका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पोक्सो के तहत केस दर्ज किया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि शव 48 घंटे से कुएं में था। परिजनों ने पुलिस को एक नंबर भी बताया है जिस पर लड़की की अक्सर किसी से बात होती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के लिए अब यह पता लगाना है कि लड़की का शव अगर 48 घंटे यानी दो दिन से पानी में था तो एक दिन वह कहां रही।