उप मुख्यमंत्री ने अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

जयपुर।  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पायलट ने कहा कि स्व. खान के निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। टोंक (राजस्थान) के निवासी इरफान खान बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने दमदार अभिनय एवं आकर्षक संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। 
पायलट ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों के साथ ही उनके प्रशंसकों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।