डॉ. मानव का हुआ सम्मान, मित्र मंडली ने साफा बांध दी बधाई

डॉ मानव जैन सम्मान समारोह क्लिनिक
फेलोशिप मिलने पर डॉ मानव जैन का सम्मान

गंगापुर सिटी के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. मानव जैन को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्हें यह सम्मान फेलोशिप कोर्स इन एडवांस होम्योपैथी की उपाधि प्राप्त करने पर मिल रहा है।
यह उपलब्धि उन्होंने मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था द अदर सोंग इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एडवांस होम्योपैथी संस्थान से हासिल की है।
शुक्रवार को उनके शंकर मील स्थित क्लिनिक पर आयोजित कार्यक्रम में मित्र मंडली ने साफा बांधकर और फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इसके साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद स्टेट जीएसटी के राज्य कर अधिकारी डॉ. आशीष कुमार शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि एडवांस होम्योपैथी में फेलोशिप प्राप्त करना आसान नहीं होता। यह गंगापुर सिटी के लिए गर्व का विषय है।
पार्षद कृष्ण कुमार गोयल ने भी डॉ. मानव जैन की सराहना करते हुए कहा डॉ. जैन लंबे समय से शहरवासियों को सेवाएं दे रहे हैं। अब इस उपलब्धि से उन्होंने एक नई मिसाल कायम की है।

डॉ. मानव जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फेलोशिप कोर्स के दौरान गहराई से अध्ययन किया गया।
इससे मरीजों के इलाज में और अधिक सटीकता आएगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब वे अपनी सेवाएं और बेहतर तरीके से दे सकेंगे।
इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे। इनमें मुकेश राजाराम मीना, सौरभ बरडिया, विनोद कुमार गुप्ता, पूजा खंडेलवाल, रक्षा बरडिया, आभा मीना और सोनिया जैन सहित मित्र मण्डली के कई लोग शामिल रहे। सभी ने डॉ. मानव जैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।