समाज सेवियों ने गायों के लिए शुरू की चारे की गाड़ी, अब नहीं मरेगी गाय भूखी

गंगापुर सिटी। गायों को हरा चारा खिलाते समाजसेवी।

गंगापुर सिटी। कई दिनों से भूखी मर रही गायों को अब भरपूर खाने को मिलेगा। इसके लिए समाजसेवी एवं गौसेवकों द्वारा व्यापार मंडल गंगापुर सिटी के सहयोग से गायों के लिए निशुल्क चारा गाड़ी शुरू कर दी है।
मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने बताया की गाड़ी का शुभारंभ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा गौ माता को हरा चारा खिलाकर किया गया। इस गाड़ी द्वारा गंगापुर सिटी परिक्षेत्र में विचरण करने वाली गायों को हरा चारा का प्रबंध करेगी। गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में गाड़ी द्वारा करीब 700 किलो हरा चारा गायों को खिलाया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता, मंत्री सुनील खूँटामार, उपाध्यक्ष रामचरण ठीकरिया, मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल, श्री श्याम परिवार के नंदकिशोर धौलेटा, श्याम सरकार के मोहित चोटी, अभिषेक गोयल ने सहयोग किया।