शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्यमंत्री द्वारा इंजि. उमेश कुमार शर्मा को मिला दूसरी बार “प्राइड ऑफ राजस्थान”

डी.एस. ग्रुप के फाउण्डर इंजी. उमेश कुमार शर्मा को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ के अवार्ड से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
राजस्थान के शिक्षा जगत् के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि उमेश कुमार शर्मा को शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय और नवाचारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा ‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें हाल ही में जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

उमेश कुमार शर्मा लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुये है और प्रतिवर्ष देश को सैकड़ों डाक्टर्स एवं आईआईटीयनस् देश की सेवा के लिए देते रहे है। डी.एस.साइंस इंस्टीट्यूट देश की नामचीन शिक्षण संस्थाओं में से एक है। दो दशकों से संस्था राजस्थान में नीट एवं जेईई की क्वालिटी एजूकेशन व सर्वोत्तम परिणामों के लिए जानी जाती है।

अन्तर्राष्ट्रीय मैथ्स ऑलम्पियाड में भी द्वितीय स्थान आदित्य सिंह पुत्र अरविन्द सिंह एवं तृतीय स्थान प्रशान्त चौधरी पुत्र गंभीर सिंह ने प्राप्त करके अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी डी. एस. के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया और डी.एस. का इतना शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि डी.एस. में राष्ट्रीय स्तर की फैक्लटीज अध्यापन करा रही हैं और परिणामों की निरन्तरता डी.एस. को पूर्वी राजस्थान का निरन्तर नम्बर 1 पायदान पर बनायें हुयें हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उमेश कुमार शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा, “ऐसे शिक्षाविद देश के भविष्य को आकार देने वाले असली नायक हैं। इनका योगदान केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।”

राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उमेश कुमार शर्मा को बधाई दी है और उनके कार्यों को अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

‘प्राइड ऑफ राजस्थान’ सम्मान न केवल उमेश कुमार शर्मा की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह पूरे राजस्थान राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक गौरवशाली क्षण है।