प्रोफेसर शुक्ला बने विश्व आयुर्वेद परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष

गंगापुरसिटी। विश्व आयुर्वेद परिषद केन्द्रीय कार्यकारिणी की गत दिनों हैदराबाद में हुई बैठक में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गोविन्द सहाय शुक्ला को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। प्रोफेसर शुक्ला गंगापुरसिटी के निवासी है। विश्व आयुर्वेद परिषद की स्थापना 1997 में बनारस में की गई थी। भारत की उत्कृष्टतम चिकित्सा की विद्या को पुन प्रतिष्ठापित करने में लिए सम्पूर्ण देश में कार्यरत है। परिषद के सदस्य सम्पूर्ण देश के अतिरिक्त देश के बाहर भी आयुर्वेद के व्यापार प्रसार में लगे हुए है। विगत वर्षों से सम्पूर्ण देश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण को ध्यान में रखते हुए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रारंभ करने के महत्वपूर्ण विषयों के केन्द्र व राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजती है।