गंगापुरसिटी। क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व रविवार को परम्परागत रूप से मनाया गया। पति की लम्बी आयु की कामना को लेकर महिलाओं ने चौथ माता का निर्जला व्रत रखा। साथ ही चौथ माता की पूजा की। चौथ माता बाजार स्थित माता मंदिर में पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिलाओं का पूजा के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने पूजा के बाद मंदिर परिसर में ही सामूहिक रूप से चौथ माता की कथा सुनी। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का तांता लगा रहा। करवा चौथ के चलते बाजारों में भी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने करवा सहित सुहाग की वस्तुओं की खरीदारी की। इस दौरान व्यवस्था के लिए पुलिस जवान भी तैनात रहे।
Related Articles
Khandelwal Social Group ने मनाया ‘नंदोत्सव’, सांस्कृतिक संध्या में बही भजनों की रसधारा
गंगापुर सिटी। खण्डेलवाल सोशल ग्रुप (Khandelwal Social Group) की ओर से रविवार ‘नंदोत्सव’ पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में खण्डेलवाल सेवा सदन में किया गया।ग्रुप सचिव गोपाल डांस […]
सामाजिक सरोकार: पीडि़त मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा
लॉयन्स क्लब सार्थक की साधारण सभा की बैठक सम्पन्नगंगापुर सिटी। लॉयन्स क्लब सार्थक की साधारण सभा की बैठक शनिवार शाम अग्रवाल धर्मशाला में हुई।बैठक की मुख्य अतिथि क्लब की रीजन चेयरपर्सन दीपिका सिंघल तथा विशिष्ट […]
राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी: अंतिम चरण के मतदान के बाद अब परिणाम पर टिकी निगाहे
गंगापुरसिटी। पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए अंतिम और तीसरे चरण के मतदान के बाद अब सभी की निगाह चुनाव परिणाम पर टिकी है। आम नागरिकों सहित राजनीतिक दलों […]