शिक्षक दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का किया आयोजन

गंगापुर सिटी। कोरोना के चलते अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से शिक्षक दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज की लगभग 30 महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की रूपरेखा अंजू मालधनी ने तैयार की। महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा गर्ग ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें विशेष योगदान मंडल की सदस्य संजना मित्तल, डॉ. तृप्ति बंसल, डॉ. दिव्या गुप्ता का रहा। यह महिलाओं के लिए एक नया प्लेटफार्म था। अपनी प्रतिभा को सभी प्रतिभागियों ने अच्छे से प्रस्तुत किया, जो बहुत ही सराहनीय थी। प्रतियोगिता में निर्णायकों ने अपनी सूझबूझ के साथ निष्पक्ष निर्णय दिया।
प्रतियोगिता की प्रथम विजेता श्रीमती रचना मित्तल रही। द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर मधु भंडारी रही।
शेष सभी महिला प्रतिभागियों का प्रजेंटेशन भी कुछ कम नहीं था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाएं कृतिका, लक्ष्मी गुप्ता, मुक्ता गुप्ता, सरिता बंसल, रेखा संत, सुरभि, अनीता गुप्ता, मंजू मैडी, रेनू मंगल, निधि अग्रवाल, विनीता मित्तल, सुधा गुप्ता, रेनू गुप्ता, संजना बंसल, सुमन गर्ग, निशा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, उषा गुप्ता, रचना मित्तल, मधुलता, गीता गर्ग, सुधा आर्य, मंजू गुप्ता, सुमन गुप्ता, पिंकी गुप्ता इत्यादि महिलाएं महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती रजनी गोयल, मंजू गुप्ता, सुधा गुप्ता व मंजू गुप्ता रहीं। महिला मंडल की ओर से विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की ऑनलाइन प्रोग्राम आयोजन किए जाते रहेंगे।