Jagannath Pahadia Dies: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त, राजकीय शोक

मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर संवेदना: पहाड़िया का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है- मुख्यमंत्री
Jagannath Pahadia Dies:
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है। पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। उनका सदैव मेरे प्रति स्नेह बना रहा। उनका सरल व्यक्तित्व एवं सहज व्यवहार मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी पूर्ति होना संभव नहीं है। 

गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

READ MORE : Compassionate Job: मृतक के आश्रित को आवेदन के 15 दिन में मिली अनुकंपा नौकरी

Jagannath Pahadia Dies:

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक
20 मई (गुरूवार) को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी। स्व. पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा।