पल-पल की खबर से रहें अपडेट
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना
  • राजस्थान न्यूज
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • शिक्षा
  • धर्म/ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • Contact
  • E-Paper
News Ticker
  • [ October 13, 2026 ] भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव धर्म/ज्योतिष
  • [ October 11, 2026 ] सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा राजस्थान न्यूज
  • [ October 6, 2026 ] गंगापुर में गूंजा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ गंगापुर’ का संकल्प, लायंस क्लब गरिमा ने किया सभापति एवं पार्षदों का भव्य अभिनन्दन राजस्थान न्यूज
  • [ September 29, 2026 ] सभापति कृष्ण कुमार ने किया लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन राजस्थान न्यूज
  • [ September 29, 2026 ] सभापति कृष्ण कुमार आज करेंगे नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन राजस्थान न्यूज
HomeGovernmentJal Jeevan Mission: ‘हर घर नल कनैक्शन‘

Jal Jeevan Mission: ‘हर घर नल कनैक्शन‘

June 2, 2021 badhtikalam Government, राजनीति, राजस्थान न्यूज, स्वास्थ्य 0

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में समयबद्ध लक्ष्य पूर्ण करने पर जोर
Rajasthan News:
प्रदेश में जल जीवन मिशन (JJM) के तहत वर्ष 2021-22 की वार्षिक कार्य योजना में ‘हर घर नल कनैक्शन‘ लक्ष्यों को प्राप्त करने में जिला एवं संभाग स्तर पर अधिकारियों की उपलब्धियों के मूल्यांकन के लिए जलदाय विभाग द्वारा ‘परफॉमेर्ंस ऑडिट मैकेनिज्म‘ तैयार किया जाएगा। इसके तहत निर्धारित पैरामीटर्स के तहत जलदाय विभाग के रीजन, सर्किल एवं जिला स्तर पर कार्यरत इंजीनियर्स के प्रदर्शन से उनकी रैंकिंग तय की जाएगी। इस पहल द्वारा जेजेएम के लक्ष्यों को हासिल करने में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को अवार्ड भी दिया जाएगा।  
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुधांश पंत ने बुधवार को शासन सचिवालय में जल जीवन मिशन की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन टीम के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर देते हुए इसका प्रारूप तैयार करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर्स द्वारा भी अपने अधीन जिलों में जेजेएम के कायोर्ं की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। ‘परफॉमेर्ंस ऑडिट मैकेनिज्म‘ में जिलों की उपलब्धियों के आधार पर जिला कलक्टर्स एवं सम्भागीय आयुक्त को भी वरीयता के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। एसीएस ने इसके तहत ‘हर घर नल कनैक्शन‘ की प्रतिशत उपलब्धि, जिला स्तर पर जल एवं स्वच्छता समिति एवं ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठकों के नियमित आयोजन, विलेज एक्शन प्लान और सभी घरों में ‘हर घर नल कनैक्शन‘ वाले गांवों की अधिकतम संख्या जैसे पैरामीटर्स को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

READ MORE: Covid19 के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा बयान आया सामने, जानें प्रमुख दवाओं पर क्या बोले

पंत ने बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बकाया तकनीकी स्वीकृतियां एवं निविदा जारी करने का कार्य आगामी दस दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद कार्यादेश जारी कर सभी जिलों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप धरातल पर गांवों में ‘हर घर नल कनैक्शन‘ जारी करने के कार्य को गति दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कायोर्ं के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए तैयार की गई रणनीति के आधार पर राज्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट का रोजाना विश्लेषण करे। इनके निष्कर्ष के आधार पर जिलों में अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं अनुभवों से सीखते हुए अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की बैठकों में पूर्व में 9101 गांवों के लिए मंजूर पेयजल योजनाओं की तुलना में अब तक 6724 गांवों की तकनीकी स्वीकृतियां तथा 4784 गांवों की निविदाएं जारी की गई है। इसी प्रकार मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में 1775 गांवों की तकनीकी स्वीकृतियां और 1500 गांवों की निविदाएं जारी की गई है। जेजेएम के तहत राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (एसपीएमयू) का चयन कर लिया गया है। सभी जिलों में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (डीपीएमयू) का चयन प्रक्रियाधीन है। इसके साथ ही 27 जिलों में आईएसए (क्रियान्वयन सहायता एजेंसी) का चयन कर लिया गया है, शेष 7 जिलों में इस माह आईएसए का चयन कर लिया जाएगा।

READ MORE: Third wave of Corona के लिए शिशु अस्पतालों का किया जा रहा है सुदृढ़ीकरण

एसीएस ने निर्देश दिए कि अब कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है, ऎसे में जिलों में आईएसए को सक्रिय करते हुए ग्राम स्तर पर उनकी गतिविधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस माह के अंत में प्रस्तावित एसएलएसएससी की बैठक में प्रदेश में गांवों की शेष बची योजनाओं के अधिकाधिक प्रस्ताव जिलों से मंगवाने के साथ ही विलेज एक्शन प्लान तैयार करने के कार्य को भी गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप शासन सचिव-प्रथम राजेन्द्र शेखर मक्कड़, मुख्य अभियंता (ग्रामीण) आरके मीना, मुख्य अभियंता (विशेष प्रोजेक्ट्स) दलीप कुमार गौड़, मुख्य अभियंता (तकनीकी) संदीप शर्मा, वित्तीय सलाहकार सुश्री कोमल आगरी, डब्ल्यूएसएसओ के निदेशक मनीष बेनीवाल और चीफ कैमिस्ट राकेश माथुर मौजूद रहे।

Related

  • ACS
  • al jeevan mission login
  • har ghar nal connection
  • imis
  • Jal Jeevan Mission
  • jal jeevan mission Rajasthan
  • jal jeevan mission upsc
  • JJM
  • rajasthan news
  • हर घर नल कनैक्शन
Previous

Rajasthan News: प्रत्येक पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा रिलीफ सोसायटी का होगा गठन

Next

अलवर जिले के अकबरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र स्थापित होगा Oxygen Plant

Related Articles

Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma cabinet meeting
राजस्थान न्यूज

राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक कल, बजट सत्र से पहले कई बड़े अध्यादेशों को मिल सकती है मंजूरी

January 20, 2026 vikash saini राजस्थान न्यूज 0

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी बैठक राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर के समय मुख्यमंत्री निवास पर होने […]

कोरोना

कोरोना काल में विज्ञान का महत्व बढ़ा, बच्चे अपनी वैज्ञानिक सोच को बढ़ाएं

January 18, 2022 badhtikalam कोरोना, राजस्थान न्यूज 0

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम Scientific think: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्रीमती जाहिदा खान ने कहा कि वर्तमान के कोरोना काल दौर में विज्ञान का महत्व बढ़ा है तथा इस परिस्थिति में बच्चे […]

राजस्थान न्यूज

सवाईमाधोपुर जिले की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपको पढऩा है जरूरी

January 22, 2021 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

रसद विभाग के 2 डिफाल्टरों की कृषि भूमि होगी नीलाम सवाई माधोपुर। जिला रसद अधिकारी कार्यालय के बाकीदार रूपचन्द पुत्र गोरधन मीना निवासी डेहकवा की राजस्व ग्राम डेहकवा में स्थित कृषि भूमि की गत 7 […]

Recent Posts

  • भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव
  • सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा
  • गंगापुर में गूंजा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ गंगापुर’ का संकल्प, लायंस क्लब गरिमा ने किया सभापति एवं पार्षदों का भव्य अभिनन्दन

Recent Comments

  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7
  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on  BCCI के नए प्लान ने उड़ाए होश
  • Merritt Hodkiewicz on भाजपा सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Archives

Badhti Kalam, Sindhi Colony Gangapur City, Rajasthan, India (322201)
Phone : +91-9887454960
Email : badhtikalam@gmail.com
Our Privacy Policy
Recent Posts
  • भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव October 13, 2026
  • सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा October 11, 2026
  • गंगापुर में गूंजा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ गंगापुर’ का संकल्प, लायंस क्लब गरिमा ने किया सभापति एवं पार्षदों का भव्य अभिनन्दन October 6, 2026
  • सभापति कृष्ण कुमार ने किया लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन September 29, 2026
  • सभापति कृष्ण कुमार आज करेंगे नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन September 29, 2026
राजस्थान न्यूज

चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, मावा व घी के सेम्पल लिए

November 8, 2023 1

-विभाग की ओर से गंगापुर सिटी व वजीरपुर में कार्रवाई गंगापुर सिटी। चिकित्सा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने एवं निरीक्षण का कार्य जोरों से किया जा […]

Powered By Badhti Kalam | © @badhtikalam.com | Design & Developed By UiSlick