20 जनवरी को रात्रि 8 बजे से बंद होगा करौली फाटक

गंगापुर सिटी। 20 जनवरी रात्रि 8 बजे से 21 जनवरी को रात्रि 8 बजे तक रेलवे समपार संख्या 179ई (करौली फाटक) पर दौसा-गंगापुर रेल लाइन को जोडऩे का कार्य किया जाएगा। इस कारण करौली फाटक समपार फाटक को बंद रखा जाएगा। यह जानकारी उपजिला कलेक्टर अनिल चौधरी ने दी। एसडीएम चौधरी ने बताया कि अधिशाषी अभियंता उत्तर पश्चिम रेलवे निर्माण दौसा की ओर से जानकारी दी गई है। इस दौरान करौली रोड का सम्पूर्ण यातायात सालौदा से हिण्डौन पुल होते हुए करौली की तरफ डायवर्ट किया गया है। करौली की ओर जाने वाले सभी वाहन चालक हिण्डौन ओवरब्रिज का उपयोग करते हुए यात्रा करंे।
पौषबडा प्रसादी 20 को
बाँके बिहारी भक्त मंडल के तत्वावधान मे बुधवार को शाम 4 बजे विशाल पौष-बड़ा प्रसादी का आयोजन नर्सिंग कॉलोनी आर.डी. फर्नीचर वालों के गोदाम के पास किया जाएगा। बाँके बिहारी भक्तमंडल के अंशु गोयल ने शहर के सभी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
पौष बड़े भोग लगाकर वितरण किया
वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र के समीप गांव जाट बड़ौदा के ज्ञान मुनि आश्रम में सोमवार को पौष बड़े का कार्यक्रम हुआ। गांव केबलवंत सिह जाट ने बताया कि पौष मास की पंचमी पर पौष बड़े का कार्यक्रम संत ज्ञान मुनि के सानिध्य मे उत्साह के साथ किया गया। रामनारायण मुनि हरिद्वार के दिगम्बर धनन्जय गिरि गंगापुर सिटी के नगरपालिका अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम मे डोब, जाट बड़ौदा, गंगाजी की कोठी, टोकसी, सालोदा, डिबस्या, बिनेगा केलोगों ने प्रसादी में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US