खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, कैलाश खूंटेटा बने अध्यक्ष

खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति के निर्विरोध चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति के निर्विरोध चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

2026-27 सत्र के लिए नई टीम का गठन

गंगापुर सिटी में खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति के रविवार को निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद वर्ष 2026-27 के लिए कैलाश चंद खूंटेटा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश डांस और शंकर रावत ने बताया कि अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव हुए। उपाध्यक्ष: अनिल कुमार डाँस, मंत्री: अमित डंगायच, सहमंत्री: श्रीकांत डंगायच, कोषाध्यक्ष: विकास राजौरिया, व्यवस्थापक: कैलाश माठा

महिला मंडल की टीम भी निर्विरोध चुनी गई

इसी के साथ खण्डेलवाल महिला मंडल के भी चुनाव सम्पन्न हुए। अध्यक्ष: प्रिया डंगायच, उपाध्यक्ष: सीमा राजौरिया, मंत्री: सारिका माचीवाल

फूल-मालाओं से किया स्वागत

निर्वाचन की घोषणा के बाद समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। समाज समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार खण्डेलवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज की सेवा और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।