लहरिया उत्सव: मिसेज लहरिया क्वीन रेनू और सावन क्वीन बनी मंजू

अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से हुआ कार्यक्रम

गंगापुर सिटी। अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना पल्लीवाल की अध्यक्षता में नरुका प्राइड में लहरिया उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विशेषाधिकारी श्रीमती अंजलि राजोरिया रहीं। विशिष्ठ अतिथि डॉ. रश्मि जैन, गीता देवी नरूका और कुसुम गुप्ता रहीं।

संगठन की जिला महामंत्री रचना मित्तल ने लहरिया के इतिहास, संस्कृति और उसके महत्व के बारे में बात करते हुए उत्सव का प्रारंभ किया। सभी महिलाएं रंग-बिरंगी लहरिया पहनकर आई, जिससे महोत्सव में एक रंगीन और खुशहाल माहौल बना। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती मंजू मैडी ने गणेश वंदना एवं ऊषा सेठी ने मंगल पाठ कर किया। संगठन की मीडिया प्रभारी रक्षा बरडिया द्वारा रोचक गेम्स खिलवाया गया। गेम्स की विजेता अनीता खण्डेलवाल, साक्षी अग्रवाल और छगनी बरडिय़ा रहीं। मिसेज लहरिया क्वीन रेनू गुप्ता और सावन क्वीन मंजू मैड़ी बनी।

इस मौके पर नए 21 सदस्यों को संगठन में शामिल कर उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष रीना पालीवाल ने इस महोत्सव के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक बंधनों से मुक्ति दिलाने का संदेश दिया। महिलाओं को समाज में अपनी पहचान की प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया। विशेषाधिकारी श्रीमती अंजलि राजोरिया ने कार्यक्रम की सराहना की एवं ऐसे कार्यक्रम समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम संयोजक रेणू गुप्ता, मनीषा खण्डेलवाल, कविता रावत और आरती जैन ने मंच संचालन किया। इस उत्सव में प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुशला खूंटेटा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता बंसल, प्रदेश मंत्री शिप्रा अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, महामंत्री अनीता दुसाद अपनी कार्यकारिणी टीम के साथ मौजूद थीं। वैश्य महिला संगठन से उर्मिला डांस, वर्षा नाटानी, बवीता खण्डेलवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।