राजेन्द्र खारवाल का खण्डेलवाल वैश्य महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मनोनयन


गंगापुर सिटी। खण्डेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता (तूंगा वाले) ने गंगापुर सिटी निवासी राजेन्द्र कुमार खारवाल (रूकमणी पैलेस वाले) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उन्होंने आशा जताई कि वे महासभा के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
खारवाल के मनोनयन पर खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति गंगापुर सिटी अध्यक्ष राजेन्द्र दुसाद, सोश्यल गु्रप अध्यक्ष सुनील डाँस, घनश्याम रावत, योगेन्द्र दुसाद, सौरभ बरडिया, शिवनारायण गुप्ता, संतोष गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा एडवोकेट ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।