कोटा मंडल को 12 प्रतियोगिताओं में मिली ए ग्रेड, स्काउट्स एण्ड गाइड राज्य रैली

गंगापुरसिटी। पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एण्ड गाइड जबलपुर जोन की चतुर्थ राज्य रैली गत दिनों आरपीएफ बैरक ग्राउण्ड कोटा में आयोजित हुई। इसमें गंगापुरसिटी से मुख्यालय आयुक्त एम. के. शर्मा, रोवर सोहेल खान व रेंजर संजीदा बानों ने भाग लिया। रोवर लीडर एम. के. शर्मा ने बताया कि चतुर्थ राज्य रैली में जबलपुर से 65, भोपाल से 64 व कोटा डिस्ट्रिक्ट से 66 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कलर पार्टी, मार्चपास्ट, पायनियरिंग, रंगोली, इकेबाना, मेक एंड यूज, फोक डांस, नुक्कड़ नाटक, देश भक्ति गीत, क्विज सहित 13 प्रतियोगिताओं में से कोटा मंडल को 12 में ‘ए’ ग्रेड व एक में ‘बी” ग्रेड प्राप्त हुआ। रैली के अंतिम दिन ग्रांड कैंप फायर में जबलपुर जोन के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह, पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अर्चना सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक वी. के. गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा, कोटा मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अमृता शर्मा सहित कोटा व जबलपुर के कई अधिकारियों ने भाग लिया। राज्य संगठन आयुक्त अशोक चौबे के निर्देशन में समस्त स्काउट गतिविधियां सम्पन्न हुई। जिला आयुक्त हरीश रंजन व मुख्य जिला आयुक्त मनोज जैन के मार्गदर्शन में राज्य रैली आयोजित हुई।