महूकलां नवनिर्वाचित ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र का स्वागत-सम्मान

गंगापुर सिटी। सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष व गणमान्य ब्रह्मजनों द्वारा निर्विरोध निर्वाचित महूकलां ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा का मुंह मीठा कराकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समाज प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी धनेश शर्मा ने बताया कि लंबे समय से महूकलां में अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। महूकलां के सभी ब्रह्मजनों ने सरल स्वभाव, हंसमुख प्रतिभा के धनी, समाजसेवी शैलेंद्र शर्मा को सबकी सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि वे सभी ब्रह्मजनों के सहयोग से महूकलां में ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण कराएंगे। साथ ही उत्सव व त्योहारों को समारोह पूर्वक मनाएंगे। समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी दूर करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर गंगापुर सिटी सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सुरेश चंद शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक, राजेन्द्र सहारिया, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविन्द पाराशर, विष्णु गुरुजी, जितेंद्र शर्मा, केशव, मोहन शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, मनोज शर्मा एडवोकेट, महेंद्र कुंभाल, हेमंत शर्मा शिवपुरी सहित अनेक गणमान्य ब्रह्मजन उपस्थित रहे।