अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी का अभिनन्दन

गंगापुर सिटी। घास मंडी स्थित नई वस्त्र की दुकान के उद्घाटन के अवसर पर मो. वहीद के सानिध्य में सभी आगन्तुकों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली व जिलाध्यक्ष इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा तथा सभी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा उर्फ वीरू पुजारी का माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पार्षद करण कटारिया, अशोक शर्मा, कमलेश महावर, अब्बासी समाज यूथ जिलाध्यक्ष अबरार अहमद, हाजी जमील, हब्बीब खान, अनीश, इरसाद, फिरोज, शहीद, कैफ अली, सैफ अली और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।