राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन को किया याद

गंगापुर सिटी। समीपवर्ती गांव अमरगढ़ चौकी स्थित जैमिनी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी का दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के लिए विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वरूण कुमार जैमिनी ने छात्रों को सीवी रमन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीवी रमन एक महान वैज्ञानिक थे, उन्हें रमन इफेंक्ट की खोज के लिये नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस दिन सरकार भारतीय वैज्ञानिकों को उनके सराहनीय कार्यों के लिये सम्मानित करती है। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर आगे आने की प्रेरणा देते हुए कहा कि इस दिन हम भारतीय वैज्ञानिकों के विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को याद किया जाता है।
इस अवसर पर अध्यापकों ने छात्रों के कई प्रश्नों के उत्तर दिए एवं उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक सहित विद्यार्थी मौजूद थे।