Nora Fatehi का नया गाना ‘Chhod Denge’ हुआ रिलीज, 4 घंटे में मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने बॉलीवुड में खुद को बेहतरीन ढंग से स्थापित कर लिया है। कभी अपने डांस से तो कभी एक्टिंग से एक्ट्रेस फैन्स का दिल जीत रही हैं। नोरा फतेही के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। अब नोरा फतेही का नया गाना जो टी-सीरिज के बैनर तले बना है छोड़ देंगे… सोंग रिलीज हो गया है। यह गाना बदला लेने की कहानी पर बना है, जिसमें नोरा अपने प्रेमी से बदला लेते हुए नजर आती हैं। इस गाने को 4 घंटे के अंदर में ही 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसमें नोरा बेली डांसिंग से हटकर एक अलग अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस म्यूजिक वीडियो ने रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है।

Nora Fatehi – IMDbhttps://www.imdb.com/name/nm6598222/

गाने में नोरा फतेही का लुक भी काफी कमाल का लग रहा है। वहीं लुक की बात करें तो लाल रंग की ड्रेस और हेवी ज्वैलरी के साथ नोरा को बंजारन लुक दिया गया है। इस गाने की पूरी शूटिंग राजस्थान में की गई है। इस म्यूजिक वीडियो अरविंद खैरा ने निर्देशित किया है। परंपरा टंडन ने इस गाने को गाया है। योगेश दुबे ने इस गाने के बोल लिखे हैं। म्यूजिक सचेत.परंपरा ने दिया है। वहीं इसे कोरियोग्राफ रजित ने किया है।

Nora Fatehi – Wikipediahttps://en.wikipedia.org/wiki/Nora_Fatehihttps://en.wikipedia.org/wiki/Nora_Fatehi

Nora Fatehi (@norafatehi) • Instagram photos and videos
https://www.instagram.com/norafatehi/?hl=en
Nora Fatehi – Home | Facebookhttps://www.facebook.com/norafatehi/