‘दो शब्द स्वतंत्रता सेनानियों के नाम’ में शहर के लोगों ने लिया हिस्सा

महिलाओं ने घर-घर दीपक जलाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
गंगापुर सिटी।
भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ की ओर से 74 स्वतंत्रता दिवस (दो शब्द स्वतंत्रता सेनानियों के नाम) ए सेल्यूट ऑफ फ्रीडम फाइटर के रूप में मनाया गया, जिसमें 50 गणमान्य प्रवक्ता, अध्यापक, साहित्यकार, कवि जैसे महान हस्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने 50 अलग-अलग स्वतंत्रता सेनानी के बारे में अपनी-अपनी ऑनलाइन वीडियो क्लिपिंग के द्वारा प्रस्तुति दी और 50 स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने अपनी-अपनी प्रस्तुति सोशल मीडिया एवं शाखा गु्रप में भेजी। इस कार्यक्रम की पूर्ण जिम्मेदारी रूप कुमार बिरला एवं डॉ. डी.सी. शर्मा ने निभाई। निर्णायक मंडल द्वारा इन वीडियो क्लिपिंग में से सर्वश्रेष्ठ वीडियो क्लिपिंग का चयन किया जाएगा और सभी को शाखा द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।
शाखा की महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने – अपने घर पर राष्ट्रीय रंगोली एवं घर-घर में 5-5 दीपक जलाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। जिसकी जिम्मेदारी संयोजिका श्रीमती अंजू मालधनी एवं सह संयोजिका श्रीमती कोमल शर्मा को सौंपी गई। इन रंगोली में से भी निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम सर्वश्रेष्ठ 3 रंगोली का चयन किया जाएगा और सभी को शाखा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।