विजयदशमी पर्व शौर्य प्रदर्शन की तैयारियां जोरों पर, आर्य वीरों को सौंपी जिम्मेदारी

गंगापुरसिटी। आर्य वीर दल की शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान विजयदशमी पर्व की तैयारियों पर चर्चा कर आर्य वीरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। नगर संचालक आशुतोष आर्य ने बताया कि आर्य वीर दल हर वर्ष विजयदशमी को वीर पर्व के रूप में मनाता आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी विजयदशमी पर्व वीर पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान शौर्य प्रदर्शन किए जाएंगे। कार्यक्रम 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक बजाजा ट्रस्ट मैरिज होम में होगा। कार्यक्रम में आर्य वीरो के द्वारा सर्वांगसुन्दर व्यायाम, जुड़ो कराटे, लाठी, भाला, तलवार, अग्नि युद्ध, आग का गोला, मलखंभ आदि हैरतअंगेज प्रदर्शन किए जाएंगे। मीटिंग में मैरिज होम व टेंट की व्यवस्था आशुतोष आर्य, कार्यक्रम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय आर्य, अभिषेक बंसल को, मुख्य अतिथि की नरेंद्र आर्य को, वीर निधि की मनोज आर्य को, आर्य वीरो के प्रदर्शन की जिम्मेदारी भरत आर्य, साउंड की व्यवस्था व कार्ड प्रिंटिंग की व्यवस्था आशुतोष आर्य को, कार्यक्रम स्थल पर आर्य समाज से सामान पहुचने की जिम्मेदारी प्रदीप आर्य व यश आर्य को, पानी की व्यवस्था संजय आर्य, मनोज आर्य को सौंपी गई है। प्रवक्ता भरत आर्य ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। आर्य वीरो को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। इस दौरान मीटिंग में नरेंद्र आर्य, शुभम आर्य, गिरीश आर्य, देवेंद्र आर्य, मनोज आर्य, नरेंद्र आर्य, एडवोकेट दिलीप पेंगोरिया, रोहन आर्य, भरत आर्य, विशाल आर्य, अभिषेक बंसल, हेमराज आदि मौजूद थे।