डांडिया महोत्सव में नृत्य की धूम, विभिन्न श्रेणी में मिले अवार्ड

गंगापुरसिटी। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव में डांडिया नृत्यों की धूम रही। माता की महिमा पर आधारित और परम्परागत लोकगीत पर प्रस्तुत नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बेस्ट डांसर व बेस्ट पोशाक प्रतियोगिताओं के अवार्ड भी प्रदान किए गए। ब्राह्मण समाज डांडिया महोत्सव की आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मां जय जगदंबे की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद महिलाओं ने जमकर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों ने भी डांडिया नृत्य की उत्साहजनक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना शर्मा थी। अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र शास्त्री ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में दौसा सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, महिला प्रकोष्ठ सर्व ब्राह्मण महासभा दौसा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा, सवाई माधोपुर सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष श्रीकिशन शर्मा और जिला महामंत्री हनुमान शर्मा उपस्थित थे। 15 वर्ष से कम उम्र वर्ग में बेस्ट डांसर इशिता शर्मा, द्वितीय खुशी शर्मा व तृतीय नम्रता जैमिनी रही।

इसी प्रकार 15 वर्ष से अधिक वर्ग बेस्ट डांसर प्रथम पायल शर्मा, द्वितीय हर्षिता शर्मा व तृतीय छवि शर्मा रही। 15 वर्ष से कम उम्र वर्ग में बेस्ट ड्रेस में प्रथम हर्षिता, द्वितीय छवि शर्मा और तृतीय पायल शर्मा रही। सभी विजेताओं को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में आयोजन समिति से सावित्री शर्मा, शारदा शर्मा, कल्पना शुक्ला, शोभा दीक्षित, नीरज दीक्षित, रजनी उपाध्याय, अपर्णा शर्मा, अंजली दुबे, सपना शर्मा, अंजली शर्मा, आरती शर्मा, उषा चतुर्वेदी, विमलेश अवस्थी और ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, महूकला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, सुनील शुक्ला, सुरेश शर्मा, राधा रमन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, गोपाल बुकसेलर, प्रदीप गौतम, गोपाल सरकंडी, देवेंद्र पाठक सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।