पुण्यतिथि पर किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद


गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल गंगापुर शहर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर नसियां कॉलोनी स्थित दीनदयाल उद्यान पहुँचकर उन्हें याद करते हुए प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार समर्पण निधि सप्ताह के रूप में मनाते हुए पंडित उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने पंडित जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रकाशित एकात्म मानववाद को अपनाते हुए अपने जीवन मे राजनीतिगत नीतियों को अपनाना चाहिए। वरिष्ठ नेता रामसिंह खटाना ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का गंगापुर सिटी से अपने शैक्षणिक जीवन से नाता रहा, यह शहरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ रहकर देश की महान विचारधारा जनसंघ के संस्थापक सदस्य के रूप में कार्य कर देश सेवा की।
पूर्व जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव ने उपाध्याय के नाम पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी द्वारा की गई घोषणा के लिये योगी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत मे शहर मण्डल अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज बंसल ने किया। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री मिथलेश व्यास, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सदस्य गोपाल धामोनिया, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, छात्र नेता नागेश कुमार शर्मा, रिजुल गर्ग, महेश सैनी, जय उपाध्याय, सुनील जोशी, विशाल चौधरी, विककी कटारिया, अर्चित शर्मा, सुनील जोशी, रुद्र शर्मा, शिवम शर्मा, यश्वेेन्द्र बैंसला, पार्षद अशोक शर्मा, कमलेश महावर, वेदप्रकाश सोनवाल, पूर्व पार्षद भरत मीना, प्रदीप सरकार, सुरेन्द्र गुर्जर, आकाश श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गंगापुर सिटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर याद करते भाजपाई।