जनस्वास्थ्य मंत्री ने 3 करोड 50 लाख रूपयें के विकास कार्यो का किया शिलान्यास

RAJASTHAN: जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को बीकानेर में नगर विकास न्यास द्वारा नवनिर्मित किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इन कार्यो पर 3 करोड़ 50 लाख रूपये व्यय होंगे। इस अवसर पर कल्ला ने कहा कि आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर विकास न्यास द्वारा विकास के हरसंभव प्रयास किया जाए तथा लोगों की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए न्यास प्रोजेक्ट बनाकर कार्य करे।
डॉ कल्ला मंगलवार को बीकानेर में बंगलानगर और सर्वोदय बस्ती में सड़क नाली और सिवरेज के कार्यो का शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्य नियत समय पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो जाए ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने 2 करोड़ रूपये की लागत से सड़क, नाली निर्माण व सीवर लाईन के कार्यो का शिलान्यास किया तथा 1 करोड़ 50 लाख रूपये के लागत से बनने वाली  बीटी रोड़, सीसी रोड़ तथा नाली निर्माण के कार्यो का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य सितम्बर 2021 तक पूर्ण हो जाने चाहिए।

READ MORE: नए उद्योग स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से मिलेगा सकारात्मक सहयोग

मुख्यमंत्री की गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती पर शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
गहलोत ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सदैव पीड़ित मानवता की सेवा की और अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाई। उनकी शिक्षाएं सभी के लिए अनुकरणीय हैं। 
गहलोत ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे गुरु गोविन्द सिंह जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान दें। 

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US