शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, महूकलां ब्राह्मण समाज के हुए चुनाव

गंगापुर सिटी। ब्राह्मण समाज महूकलां में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से शैलेन्द्र शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन रविवार शाम महूकलां में ब्राह्मण समाज धर्मशाला में समाज की बैठक में किया गया।
बैठक में ब्राह्मण समाज के लोगों ने धर्मशाला में भवन निर्माण कार्य को गति देने के लिए विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पद पर रविंद्र पाठक आसीन थे लेकिन उनके निधन के बाद पद लम्बे समय से रिक्त चल रहा था। बैठक में ब्राह्मण समाज के नागरिकों द्वारा नए अध्यक्ष के मनोनयन के लिए विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र शर्मा को अध्यक्ष चुन लिया गया।
शैलेंद्र शर्मा के अध्यक्ष बनते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। आचार्य दीपक शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष के तिलक लगाकर तथा समाज के गणमान्य नागरिकों ने माला व साफ़ा पहनाकर अध्यक्ष का स्वागत किया। घोषणा के बाद समाज के लोगों को फ़ोन पर बधाई देने का कार्य चलता रहा है।
अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया की 23 मार्च 2020 को शाम 4 बजे ब्राह्मण समाज धर्मशाला महूकलाँ में कार्यकारणी बनाकर समाज के सदस्यों के सामने घोषित कर दी जाएगी। साथ ही अध्यक्ष ने पूरे समाजजनों का आभार प्रकट किया।
बैठक में हरिहर जानी, रामस्वरूप शर्मा, रामसहाय शर्मा, सुरेश शर्मा, जगदीश शर्मा, मनोज गार्ड, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र सारस्वत, कैलाश चतुर्वेदी, रजनीश अवस्थी, सत्यनारायण शर्मा, दीपक शर्मा, राधेश्याम चतुर्वेदी, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार कटारा, देवेंद्र शर्मा, कीर्ती शर्मा, विजय पाठक, महेंद्र शर्मा सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।