छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई

mde

सामान्य चिकित्सालय में बांटे फल
गंगापुर सिटी।
महान पराक्रमी योद्धा व हिन्द के हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई। शिवाजी क्लब गंगापुर सिटी के तत्वावधान में शिवाजी महाराज की जयंती पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व श्रद्धा सुमन अर्पित कर सादर नमन किया। जयंती के उपलक्ष में सामान्य चिकित्सालय में फल वितरण किए गए। सामान्य चिकित्सालय में स्त्री प्रसूति वार्ड, सर्जिकल पुरुष एवं सर्जिकल महिला वार्ड, ऑपरेशन वार्ड, बच्चा वार्ड में मरीजों को फलों का वितरण किया गया।
शिवाजी क्लब अध्यक्ष राजदीप जैमिनी ने कहा कि न्याय और नीति पर आधारित स्वराज की स्थापना के लिए समर्पित आपका आदर्श जीवन व गौरव गाथाएं अनंतकाल तक लोगों को राष्ट्र धर्म के लिए प्रेरित करती रहेंगी। मनोज कुनकटा ने परम प्रतापी योद्धा, श्रेष्ठ रणनीतिकार व कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न सिर्फ एक आदर्श शासनकर्ता थे बल्कि भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले आदर्श पुरुष भी थे।
महेन्द्र लोढी ने कहा कि मातृभूमि के लिए उनकी निष्ठा, समर्पण और बलिदान सदियों तक हर भारतवासी को प्रेरित करती रहेगी। राकेश शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी उन वीर सेना नायकों में से एक थे जिन्होंने कभी किसी का अधिपत्य स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपने जीवन में वीरता के साथ-साथ कूटनीतिक शक्ति का परिचय भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में शिवाजी क्लब के अध्यक्ष राजदीप जैमिनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवाजी क्लब 1975 से सामाजिक कार्य करता आ रहा है और निरतंर करता रहेगा। उन्होंने सभी से सामाजिक कार्य करते रहने की अपील की। इस दौरान राजदीप जैमिनी, मनोज कुनकटा, महेन्द्र लोढी, राकेश शर्मा, रवि पलासोद, मुनीम मच्छीपुरा, सुबेसिंह बैंसला, गुमान सिंह, मोनू सैनी, मनोज सैन, अभिषेक मीना, राहुल मीना, दीपक मीना, युवराज मीना, कुलदीप गुर्जर, एल सी मीना, सागर मीना, संदीप जैमिनी, हेमंत शर्मा, दीपक पाराशर, कमल सिंह जाट, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र छीपा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गंगापुर सिटी। शिवाजी जयन्ती पर मरीजों को फलों का वितरण करते सदस्य।