![ggc001](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2021/08/ggc001-678x381.jpg)
गंगापुरसिटी। सावन मास में इन दिनों शिव आराधना का दौर चल रहा है। इसके चलते मंदिरों में सोमवार को पूजा के दौरान हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में सवाई माधोपुर रोड स्थित प्रसिद्ध उघाडमल बालाजी पर आमजन की खुशहाली, अमन-चैन के लिए पंडित मोहन आचार्य के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ महादेव का महाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महामंत्री मिथलेश व्यास, मोहरसिंह बालाजी, पार्षद भवानी सिंह, मनोज कुनकटा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।