![accident](http://www.badhtikalam.com/wp-content/uploads/2020/03/accident.jpg)
अलवर। अज्ञात वाहन की टक्कर से खेड़ली में बाइक सवार ससुर व दामाद की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया, जहां से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, छोकरवाड़ा खुर्द के रहने वाले दसरथ सिंह अपने दामाद विक्रम को लेने खेड़ली रेलवे स्टेशन आए थे। सरकारी शिक्षक विक्रम (भीलवाड़ा में सर्विस), जो अपने ससुराल आया था।। दशरथ अपने दामाद को बाइक पर लेकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान थोड़ी दूरी पर कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। घटना के समय बरसात होने के कारण रोड पर वाहन भी कम थे, जिस कारण अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। वहीं घटना में दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 20 दिन पहले 16 फरवरी को ही विक्रम की शादी हुई थी।