समाज द्वारा सम्मान पाकर प्रतिभाओं के खिले चेहरे…

चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 संपन्न
गंगापुर सिटी।
गंगापुर शहर में चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में संपूर्ण जिले सवाईमाधोपुर की विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं को ओसवाल चुंगी नाका के पास स्थित विजय पैलेस में कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में निशक्तजन आयोग के चेयरमैन उमाशंकर शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता मिश्रा, कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ वेद प्रकाश शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद दीक्षित, गोपाल शर्मा पार्थ एजेंसी, उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा पुजारी, डॉ. एसएन शर्मा और रामजीलाल अमरगढिय़ा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात समाज द्वारा, उपस्थित अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में चाणक्य परिवार द्वारा लगातार 16 वर्षों से किए जा रहे प्रतिभा सम्मान समारोह की प्रशंसा की तथा साथ ही कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है तथा उनमें समाज के प्रति त्याग और समर्पण की भावना भी विकसित होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हजारों प्रतिभाएं शहर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुकी हैं। उन्होंने आयोजकों को इस तरह के कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने पर गर्व महसूस होता है।
कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम के समन्वयक हेमंत कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ब्रह्मजनों के समक्ष सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वाली समाज की प्रतिभाओं में अत्यधिक उत्साह देखा गया। उक्त कार्यक्रम में सुशील दीक्षित, बाल कृष्ण शर्मा, श्याम सेवा, महेंद्र दीक्षित, आदित्य भारद्वाज, गिरीश दीक्षित, सुरेश शर्मा स्काउट, रमेश खादी, रमेश तिवारी, देवेंद्र पाठक, डॉ अनुज शर्मा, गजेंद्र बल्लभ भारद्वाज, कमलेश जोशी, शैलेन्द्र शर्मा, चंद्रभान शर्मा, अरविंद दीक्षित, राजेशआचार्य, महेश शर्मा पत्रकार, भारत शर्मा, गोविंद पाराशर पार्षद, शिवदत्त जैमिनी, सावित्री शर्मा, कल्पना शुक्ला, मिथिलेश शर्मा, राधा दीक्षित, सपना शर्मा, शोभा दीक्षित, नीरज दीक्षित, अंजली दुबे, ममता अमरगढिय़ा, अपर्णा शर्मा, हनुमान द्विवेदी, गोपाल शर्मा, जगदीश शर्मा वैध, श्रीराम शर्मा, उमेशकांत शुक्ला, शिवचरण शर्मा अन्ना, गिरधारी शुक्ला, अजय पाराशर खूंटला, मृगेंद्र शर्मा, जी पी शर्मा गार्ड, घनश्याम मिश्र, कृष्णानंदन दीक्षित, दुर्गेश पाराशर, धनेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, वी के शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, गोविंद पाराशर महूंकला,देवेन्द्र शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, मुकेश भारद्वाज, पीयूष तिवाडी, सतीश शर्मा, युगल चतुर्वेदी, नरेश शर्मा, जय गोविन्द शर्मा, संतोष शर्मा, राधारमण शर्मा, केशव गौतम, विजेंद्र काडोल्या, वासुदेव शर्मा, मिथलेश व्यास, गौरव शर्मा, दिनेश जोशी, प्रेमशंकर गौतम, भविष्य बाँके, महेंद्र कुम्भाल और सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष और गणमान्य जन उपस्थित रहे।