नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। आम हो या खास, हर कोई बप्पा के स्वागत और भक्ति में डूब जाता है। खास बात यह है कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई गैर-हिंदू सेलेब्स भी हर साल अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और पूरे श्रद्धाभाव से उनका पूजन करते हैं। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में—
1. सलमान खान
सलमान खान के घर हर साल गणपति बप्पा की स्थापना होती है। करीब 11 साल पहले उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। आज पूरा खान परिवार श्रद्धा से गणपति की पूजा और विसर्जन करता है।
2. शाहरुख खान
शाहरुख खान की पत्नी गौरी हिंदू हैं और उनके घर में दोनों धर्मों को महत्व दिया जाता है। हर साल शाहरुख खान अपने परिवार संग गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। उनके घर के गणपति की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
3. सैफ अली खान
सैफ अली खान अक्सर लालबाग के राजा और अंबानी परिवार के गणपति दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, वे और करीना कपूर अपने घर में भी गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और बेटों तैमूर व जहांगीर संग पूजा करते हैं।
Read More : टॉप 10 मूवी और शोज की लिस्ट जारी, IMDb रेटिंग के साथ देखें पूरी डिटेल
4. आमिर अली
टीवी एक्टर आमिर अली हर साल अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं। कई बार उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया गया, लेकिन उनका कहना है कि “भगवान एक हैं और वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।” उनके लिए गणपति उत्सव ईद जितना ही खास है।
5. रेमो डिसूजा
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा क्रिश्चियन कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में उनकी गहरी आस्था है। हर साल वे गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं और पूरे धूमधाम से उत्सव मनाते हैं।
