यूएन डे पर तिरंगे के साथ फहराया संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा

सवाई माधोपुर। 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया। इसी दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई थी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने कलेक्ट्रेट परिसर में यूएन डे के अवसर पर तिरंगे के साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा भी फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट के कार्मिकों को राष्ट्र संघ की भूमिका, उपयोगिता के सम्बंध में बताया। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र संघ से जुडे सदस्य देशों के संबंध में जानकारी दी गई।