गंगापुर सिटी। विद्या भारती से सम्बद्ध एवं भारतीय शिक्षा समिति द्वारा गुलकन्दी देवी आदर्श विद्या मंदिर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य जयसिंह लोधा ने बताया कि विद्यालय की टॉपर बालिका शिवानी अग्रवाल पुत्री राजेन्द्र कुमार सिंहल ने 97.33 प्रतिशत अंक अर्जित किए तथा दिव्या गुप्ता पुत्री दिनेश कुमार गोयल ने भी 95.83 प्रतिशत, श्रुति गुप्ता पुत्री अशोक गुप्ता ने 95.17 प्रतिशत, आकांक्षा बंसल पुत्री गोविन्द प्रसाद बंसल ने 94 प्रतिशत, योगिता शर्मा पुत्री वेदप्रकाश शर्मा ने 93 प्रतिशत, जह्नावी शर्मा पुत्री विजयराज त्रिवेदी ने 91.83 प्रतिशत, आर्ची अग्रवाल पुत्री राजेन्द्र अग्रवाल 90.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर सर्वाेत्तकृष्ट सफलता प्राप्त की। गार्गी पुरस्कार के योग्य 26 बालिकाएं रही। बालिकाओं ने प्रधानाचार्य जयसिंह लोधा, व्यवस्थापक गोविन्द लाल गुप्ता व कोषाध्यक्ष नरेन्द्र आर्य ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्या मंदिर के संरक्षक डॉ. हरिचरण गुप्ता, अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, समिति सदस्य एडवोकेट रमेश तिवाडी, अनिल पीतलिया, कविता राजोरिया, प्रतिभा मीना, मदन मोहन सैनी, योगेन्द्र भोज, शिवकेश मीना, जगदीश प्रसाद सैनी, सत्यनारायण शर्मा ने सभी बालिकाओं व आचार्यों को उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर टॉपर बालिकाओं के अभिभावक राजेन्द्र अग्रवाल, दिनेश चन्द गुप्ता, विजयराज त्रिवेदी, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
दिलीप चौधरी रालोपा जिलाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेशाध्यक्ष ने की नियुक्ति
गंगापुरसिटी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग ने संगठन का विस्तार करते हुए राज्य में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। […]
जेईई मेंस 2021 के फाइनल में क्रिएटिव साइंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ परिणाम दे फहराया परचम
-नीट 2021 में भी क्रिएटिव के विद्यार्थियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शनगंगापुरसिटी। कठिन परिश्रम, धैर्य व लगन की बदौलत क्रिएटिव पब्लिक स्कूल व क्रिएटिव साइंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेंस 2021 के फाइनल में […]
शहर में धूमधाम से निकलेगी माँ लक्ष्मी की शोभायात्रा, जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा
गंगापुर सिटी। अग्रवाल समाज की ओर से कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी के मंदिर निर्माण हेतु अग्रोहा से निकालने वाली रथ यात्रा 4 जनवरी को गंगापुर सिटी पहुंचेगी। अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी द्वारा भव्य स्वागत-सत्कार किया […]