गंगापुरसिटी। सदर थाना क्षेत्र के रेती बिदरख्या गांव में शनिवार को मधुमक्खी के काटने से एक जने की मौत हो गई। वहीं अन्य भी घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हैड कांस्टेबल महेश ने बताया कि मृतक हरसहाय (45) पुत्र भोला माली रेती बिदरख्या निवासी हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन नेमीचंद ने बताया कि उसका भाई हरसहाय अन्य के साथ खेत पर बुवाई कर रहा था। इस दौरान बड़ी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस पर सामान्य चिकित्सालय लाने पर चिकित्सक ने हरसहाय को मृत घोषित कर दिया, जबकि लोटन्ती पत्नी बलराम माली व गोकूल को भर्ती किया गया है।
Related Articles
रतनलाल जैन के निधन पर व्यापार मण्डल ने किया दु:ख प्रकट
गंगापुर सिटी। व्यापार मण्डल सदस्य मैसर्स टीकमचंद रतनलाल जैन के मालिक रतनलाल गोधा का असामयिक निधन सोमवार को हो गया। उनके निधन पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गहरा दुख जताया है। साथ […]
पुलिस पर्यवेक्षक ने किया भयग्रस्त एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
कानून एवं आधारभूत व्यवस्थायों का लिया जायजा गंगापुर सिटी। पुलिस पर्यवेक्षक योगेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के भयग्रस्त मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर कानून एवं आधारभूत व्यवस्थायों का जायजा लिया।
वाहन की टक्कर से घायल
गंगापुरसिटी। सवाई माधोपुर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास वाहन की टक्कर से किशोरी घायल हो गई। सलारपुर निवासी अशोक जोशी ने बताया कि उसकी पुत्री शिवानी जोशी साइकिल से जा रही थी। […]