गंगापुर सिटी। नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 1 से 31 अक्टूबर तक संचालित प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का रविवार को नगर परिषद सभागार में समापन किया गया। इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छ भारत के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने कहा कि देश का भाग्योदय युवाओं के ही हाथों में है। युवाओं को अच्छी सोच के साथ में राष्ट्र के लिए कार्य करते रहना चाहिए। साथ ही नेहरू युवा केंद्र के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे स्वामी विवेकानंद युवा मंडल की भी प्रशंसा कर युवा मंडल सदस्यों को बेहतरीन कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सम्बोधन में गंगापुरसिटी को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. शैल शास्त्री व डॉ. क्षितिज गुप्ता ने युवाओं से रचनात्मक कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग ने नेहरू युवा केंद्र के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में कोरोना काल में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकारी, लेखन आदि प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रही नीलम चंदेल, द्वितीय स्थान पर रही प्रीति गुप्ता व निबंध में निशांत जैमिनी प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही उन्नति शर्मा को पुरुस्कृत किया गया। अंत में सभी ने स्वच्छ भारत की भी शपथ ली। इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नेहरू युवा केंद्र रिजुल गर्ग, खेमराज गुप्ता, दिलखुश महूकलां, आदित्य राजपूत, विजेंद्र, पिंटू सैनी, नितेश सिंह जादौन, भुवनेश गर्ग, दुर्गेश शर्मा, धर्मराज प्रजापत, हेमराज ठेकेदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
अग्रवाल समाज: रेखा गर्ग बनी जिलाध्यक्ष, रेनु आर्य व सुनीता अग्रवाल को बनाया जिला महामंत्री
गंगापुर सिटी। जिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेश गोयल की अनुशंसा पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग व महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गर्ग की सहमति […]
जिला स्तरीय सभी राजकीय कार्यालयों में हुआ श्रमदान
प्रभारी सचिव ने दौरे के दौरान दिये थे निर्देशजिला एवं उपखण्ड स्तर के समस्त राजकीय कार्यालयों में चलाया गया श्रमदान आधारित सफाई अभियानगंगापुर सिटी। जिला एवं उपखण्ड स्तर के समस्त राजकीय कार्यालयों में बुधवार को […]
गंगापुर सिटी में पहली बार: पांच दिवसीय वीरांगना प्रशिक्षण शिविर 27 से
सभी समाज की महिलाएं पहली बार सीखेंगी व्यक्तित्व निखार और आत्मरक्षा के गुर गंगापुर सिटी। जिला आर्य वीर दल गंगापुर सिटी की ओर से पांच दिवसीय गैर आवासीय वीरांगना प्रशिक्षण शिविर 27 से 31 दिसंबर […]