गंगापुर सिटी। नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 1 से 31 अक्टूबर तक संचालित प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का रविवार को नगर परिषद सभागार में समापन किया गया। इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छ भारत के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने कहा कि देश का भाग्योदय युवाओं के ही हाथों में है। युवाओं को अच्छी सोच के साथ में राष्ट्र के लिए कार्य करते रहना चाहिए। साथ ही नेहरू युवा केंद्र के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे स्वामी विवेकानंद युवा मंडल की भी प्रशंसा कर युवा मंडल सदस्यों को बेहतरीन कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सम्बोधन में गंगापुरसिटी को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. शैल शास्त्री व डॉ. क्षितिज गुप्ता ने युवाओं से रचनात्मक कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग ने नेहरू युवा केंद्र के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में कोरोना काल में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकारी, लेखन आदि प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रही नीलम चंदेल, द्वितीय स्थान पर रही प्रीति गुप्ता व निबंध में निशांत जैमिनी प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही उन्नति शर्मा को पुरुस्कृत किया गया। अंत में सभी ने स्वच्छ भारत की भी शपथ ली। इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नेहरू युवा केंद्र रिजुल गर्ग, खेमराज गुप्ता, दिलखुश महूकलां, आदित्य राजपूत, विजेंद्र, पिंटू सैनी, नितेश सिंह जादौन, भुवनेश गर्ग, दुर्गेश शर्मा, धर्मराज प्रजापत, हेमराज ठेकेदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
राजस्थान न्यूज
मंदबुद्धि महिला प्रभुजी को भेजा अपना घर
गंगापुर सिटी। माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर संस्था बझेरा भरतपुर से संबद्ध अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा रविवार शाम को एक 35 वर्षीय मंदबुद्धि लावारिस महिला प्रभुजी, जिन्होंने अपना नाम […]
चुनाव
पंचायत समिति सदस्य चुनाव: जानिए किस वार्ड से कितने नामांकन ?
गंगापुरसिटी। पंचायत समिति गंगापुरसिटी के सदस्य चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन पत्र जमा कराए गए। रिटर्निंग अधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि वार्ड 1 से 3 अभ्यर्थी […]
ताजा खबरें
कसरत से बढ़ती है लोगों की उम्र, रिसर्च में हुआ खुलासा
हाल ही के ‘फिनिश ट्विन्स कोहोर्ट स्टडी की एक रिपोर्ट को देखकर शोधकर्ताओं ने आश्चर्य जताया है। स्टडी का कहना है कि जीवन पर खाली समय की शारीरिक गतिविधि का कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ता […]
