गंगापुरसिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा वजीरपुर अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सचिव को पत्र लिख कर सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी कक्षा की अंक तालिकाएं विद्यालयों में भिजवाने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों को आगामी कक्षा में प्रवेश के लिए परेशान नहीं होना पड़े। गुप्ता ने पत्र में बताया है कि अंक तालिका के अभाव में छात्र-छात्राओं को उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के फार्म भरने में समस्या आ रही है। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। समय पर अंक तालिका नहीं आई तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है।
Related Articles
राजस्थान न्यूज
Physiotherapy Camp: भारत विकास परिषद कुशालगढ़़ ने लगाया शिविर, 48 व्यक्ति हुए लाभान्वित
गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ की ओर से बुधवार को विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के मौके पर निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित किया गया।लोहिया मील स्थित डीसी फिजियो केयर सेन्टर पर आयोजित शिविर में 48 व्यक्तियों […]
राजस्थान न्यूज
गौकशी को लेकर गौ भक्तों ने दिया धरना
गंगापुर सिटी। गौ माता संघर्ष समिति ने गौकशी को लेकर मंगलवार को पुरानी अनाज मण्डी स्थित सीताराम जी के मंदिर से मौन जुलुस निकालकर एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।रैली को संबोधित करते हुए पूर्व […]
राजस्थान न्यूज
Gangapur city News: सब्जी दुकान में चोरी
Gangapur city News: सालोदा मोड इलाके में मंगलवार रात एक सब्जी की दुकान में चोरी की वारदात हुई। दुकान संचालक रामकेश सैनी ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे दुकान बंद की थी। बुधवार सुबह […]
