करौली। Medical Depatment:. जिला मुख्यालय पर परिवार कल्याण साधनों व कोविड वैक्सीनेशन पर यूएनएफपीए के सहयोग से एक दिवसीय आमुखीकरण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेशचंद मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। आमुखीकरण में परिवार कल्याण साधन पीपीआईयूसीडी, गर्भ निरोधक गोलियां, अंतरा इंजेक्शन, नसबंदी और एनएसवी की प्रदायगी की स्थिति में सुधार के लिए किए जाने वाले प्रयासों और संसाधनों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट एवं वित्तीय स्वीकृतियों का समयानुसार उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर आरसीएचओ डॉ. जयन्तीलाल, डिप्टी सीएमएचओ (प.क.) डॉ. सतीशचंद मीना, डीपीएम आशुतोष पांडेय, डीएनओ रूपसिंह धाकड़, सीएचसी व पीएचसी प्रभारी सहित यूएनएफपीए से मनीष मौजूद थे।
Related Articles
मनोरंजन
लॉयंस क्लब सार्थक ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह
गंगापुर सिटी। लॉयंस क्लब सार्थक के सभी सदस्यों ने सपरिवार एक विशेष नववर्ष स्नेह मिलन समारोह निजी मैरिज गार्डन में मनाया। यह कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे से रात 9 बजे तक चला।कार्यक्रम में आउटडोर गेम्स, […]
राजस्थान न्यूज
“एक शाम महावीर के नाम” कार्यक्रम में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
महावीर जयंती पर मंदिर परिसर में हुआ भव्य आयोजन गंगापुर सिटी में महावीर जयंती के अवसर पर आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में समस्त दिगंबर जैन समाज द्वारा “एक शाम महावीर के नाम” कार्यक्रम का आयोजन […]
राजस्थान न्यूज
रिटेल सब्जी विक्रेताओं का दीपावली मिलन समारोह: थोक मंडी में रिटेल सब्जी बिक्री पर लगाए रोक
गंगापुरसिटी। कचहरी रोड स्थित रिटेल सब्जी मंडी में सोमवार को रिटेल सब्जी मंडी यूनियन की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामकेश मीना थे। यूनियन की ओर से मुख्य अतिथि […]
