सावन-लहरिया थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रतियोगिताओं, गेम्स और लकी ड्रॉ में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
गंगापुर सिटी। खंडेलवाल वैश्य समाज महिला मंडल की ओर से खंडेलवाल धर्मशाला में लहरिया उत्सव हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शकुंतला डंगायच ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सावन, लहरिया और महिला शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्रीमती विमला रावत, श्रीमती शकुंतला डंगायच, श्रीमती उर्मिला जी पिपलिया एवं श्रीमती राधा देवी मोदी तथा खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया डंगायच, मंत्री सारिका माचीवाल, उपाध्यक्ष सीमा राजौरिया, सांस्कृतिक मंत्री उषा डांस, सहमंत्री अनीता आमेरिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा तीज माता एवं संत सुंदरदास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
संयोजक मंजू पितलिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना सारिका माचीवाल द्वारा दी गई। इसके बाद महिलाओं एवं बालिकाओं ने सावन और लहरिया थीम पर एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। “लहरियो तो…, सावन आया…” जैसे गीतों पर ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सावन एवं लहरिया के गीतों पर महिलाओं और बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सोलो डांस ने भी खूब तालियां बटोरीं।
नाटक रूपांतरण की प्रस्तुति उर्मिला जी डांस एवं अंजना जी रावत द्वारा दी गई, जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा।
संयोजक मोनिका मोदी ने बताया कि वरिष्ठ महिलाओं इंदिरा माठा, मंजू टोड़वाल, सीता, स्नेहलता एवं रेखा डंगायच ने सावन की मल्हार एवं पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।
कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक प्रश्नोत्तरी एवं गेम्स भी आयोजित किए गए। संयोजक शिल्पा मेहरवाल ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में सीता डंगायच एवं मीनाक्षी दुसाद विजेता रहीं, जबकि गेम में स्मिता टोड़वाल ने बाजी मारी। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विजेता प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथियों एवं संयोजक टीम द्वारा उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम में लकी ड्रॉ भी निकाले गए, जिसमें ममता डांस, मनीषा डांस, उषा डांस, गार्गी खंडेलवाल, मीनाक्षी खंडेलवाल, संगीता खंडेलवाल एवं ज्योति खंडेलवाल विजेता रहीं।
संयोजक शिल्पा मेहरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में खंडेलवाल वैश्य समाज समिति के अध्यक्ष कैलाश खुंटेटा, मंत्री अमित डंगायच, युवा परिषद अध्यक्ष अंशुल डंगायच एवं मंत्री जयप्रकाश डांस उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला मंडल की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया डंगायच ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों, अतिथियों, संयोजक टीम एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर रेखा मोदी, इति, रेनू, कविता, विनीता, निर्मला, अनीता, गीता, सुशीला, अलका, मधु, सुनीता, राजंती, कुसुम, अंशुल, भावना, ममता, उमा, मनीषा, साक्षी, निधि, सीमा, चित्रा, लक्ष्मी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सावन, लहरिया और महिला शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला तथा पूरा वातावरण उल्लास एवं उमंग से सराबोर रहा।
