गंगापुरसिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा वजीरपुर अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सचिव को पत्र लिख कर सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी कक्षा की अंक तालिकाएं विद्यालयों में भिजवाने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों को आगामी कक्षा में प्रवेश के लिए परेशान नहीं होना पड़े। गुप्ता ने पत्र में बताया है कि अंक तालिका के अभाव में छात्र-छात्राओं को उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के फार्म भरने में समस्या आ रही है। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। समय पर अंक तालिका नहीं आई तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है।
Related Articles
राजस्थान न्यूज
विशेष शिविर में प्राप्त किए आवेदन
गंगापुरसिटी। राजस्थान अनुजा निगम की ओर से शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में बैंकिंग व गैर बैंकिंग योजना के अनुदान एवं ऋण आवेदन पत्र भरवाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा […]
राजस्थान न्यूज
आरसीए स्टेट पैनल अंपायर्स का सेमिनार 5 से जयपुर में, वशिष्ठ होंगे फैकल्टी
गंगापुर सिटी. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन 5 अगस्त से 6 अगस्त तक आरसीए के स्टेट पैनल अंपायर्स का रिफ्रेशर सेमिनार का आयोजन जयपुर के पांच सितारा क्लार्क आमेर होटल में कर रहा है। इस सेमिनार में […]
राजस्थान न्यूज
आतंकवाद के विरोध में किया पुतला दहन
गंगापुरसिटी। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों के विरोध में शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं की ओर से चौपड़ बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला संयोजक सुरेश गुर्जर ने बताया कि जम्मू कश्मीर में धारा […]
