छात्र-छात्राएं आनलाइन अध्ययन कर पल-पल का सदुपयोग करें

मास्क नही हो तो गमछा, दुप्पटा या रूमाल बांधेसुरक्षा का रखें पूरा ध्यान – राज्यपालत्यौहार घर में ही रहकर मनाएंसामाजिक दूरी बनाये रखना आवश्यक           जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोगों से कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी को मात देने के लिए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना है। राज्यपाल ने कहा है कि यदि मास्क नही हो तो गमछा, दुप्पटा या रूमाल से अपने नाक और मुंह को ढक कर रखें। सामाजिक दूरी बनाये रखना आवश्यक है। लॉक डाउन लोगों की भलाई और उनके जीवन की सुरक्षा के लिए ही रखा गया है। कोरोना के अंधियारे को मात देने के लिए प्रदेश में सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने होंगे।        राज्यपाल कलराज मिश्र स्वंय भी कोरोना से बचाव के मापदण्डों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वे पु्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों और उपायों पर सतत निगरानी बनाये हुए है। राज्यपाल मिश्र प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लगातार वार्ता कर जानकारी ले रहे हैं। श्री मिश्र स्वंयसेवी संस्थाओं, पंडितों, मौलवियों, विशप सहित विभिन्न सम्प्रदाओं के लोगों से दूरभाष और वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों को अमल में लाने का बार-बार अनुरोध कर रहे हैं।
राज्यपाल मिश्र प्रतिदिन प्रातकाल से ही प्रदेश के विभिन्न लोगों से दूरभाष पर बात करते है। मिश्र कोरोना से सम्बन्धित समाचारपत्रों और इलेक्टानिक मीडिया में आ रही वैश्विक महामारी से जुडी प्रत्येक खबर पर संज्ञान ले रहे हैं। विभिन्न विभागों के मंत्री, सचिव और जिलों के अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं और उन्हें सलाह मशविरा भी दे रहे है।      इस लॉक डाउन के दौरान त्यौहार भी आ रहे है। राज्यपाल कलराज मिश्र त्यौहारों पर लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ ही घर से बाहर न निकलने और घर में रहकर ही पर्वों को मनाने की हिदायत भी पुरजोर तरीके से दे रहे है। उनका मानना है कि देश हित के इस कार्य में लागों को धीरज का परिचय देना होगा। 
राज्यपाल युवाओ और बच्चों की शिक्षा के प्रति बेहद चिन्तित हैं। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आनलाइन अध्ययन कराने की व्यवस्था करने के उनके द्वारा आवश्यक निर्देश दिये जाने के बाद विश्वविद्यालयों ने आवश्यक कार्यवाही भी आरम्भ कर दी है। राज्यपाल ने छात्र छात्राओं से कहा है कि आन लाइन अध्ययन करें। अपने समय के एक एक पल का सदुपयोग करें।