गंगापुर सिटी। नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 1 से 31 अक्टूबर तक संचालित प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का रविवार को नगर परिषद सभागार में समापन किया गया। इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छ भारत के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने कहा कि देश का भाग्योदय युवाओं के ही हाथों में है। युवाओं को अच्छी सोच के साथ में राष्ट्र के लिए कार्य करते रहना चाहिए। साथ ही नेहरू युवा केंद्र के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे स्वामी विवेकानंद युवा मंडल की भी प्रशंसा कर युवा मंडल सदस्यों को बेहतरीन कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सम्बोधन में गंगापुरसिटी को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. शैल शास्त्री व डॉ. क्षितिज गुप्ता ने युवाओं से रचनात्मक कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग ने नेहरू युवा केंद्र के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में कोरोना काल में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकारी, लेखन आदि प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रही नीलम चंदेल, द्वितीय स्थान पर रही प्रीति गुप्ता व निबंध में निशांत जैमिनी प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही उन्नति शर्मा को पुरुस्कृत किया गया। अंत में सभी ने स्वच्छ भारत की भी शपथ ली। इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नेहरू युवा केंद्र रिजुल गर्ग, खेमराज गुप्ता, दिलखुश महूकलां, आदित्य राजपूत, विजेंद्र, पिंटू सैनी, नितेश सिंह जादौन, भुवनेश गर्ग, दुर्गेश शर्मा, धर्मराज प्रजापत, हेमराज ठेकेदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
राजस्थान न्यूज
लहरिया महोत्सव: सावन गीतों पर किया नृत्य, कैटवॉक में लिया भाग
गंगापुरसिटी। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महिला समाज के तत्वावधान मे लहरिया महोत्सव कुसुम गुप्ता के मुख्यातिथ्य में खण्डेलवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सावन गीतों पर महिलाओं ने मनभावक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। साथ […]
राजस्थान न्यूज
पूर्व विधायक ने अभियान को बताया असफल, जनता को लाभ नहीं मिलने का आरोप
गंगापुरसिटी। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रशासन शहरों व गांवों के संग अभियान को पूर्णता असफल बताते हुए इसे जनता के समय और धन बी बर्बादी बताया […]
राजस्थान न्यूज
वैष्णव सेवा संघ बैठक: समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान, विवाह सम्मेलन पर चर्चा
गंगापुरसिटी। वैष्णव सेवा संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को सवाई माधोपुर रोड स्थित उघाडमल बालाजी पर वैष्णव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल वैष्णव की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष गोविन्द नारायण वैष्णव ने भगवान […]
