गंगापुरसिटी। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महिला समाज के तत्वावधान मे लहरिया महोत्सव कुसुम गुप्ता के मुख्यातिथ्य में खण्डेलवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सावन गीतों पर महिलाओं ने मनभावक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष कुशला खूंटेटा ने बताया कि वैश्य महिला समाज के गठन को पांच साल हो गए हैं। सब मिल कर और सहयोग के साथ कार्य करते हैं। महामंत्री डॉ. सरिता बंसल ने बताया कि लहरिया महोत्सव में महिलाओं ने सावन गीतों पर जमकर ठुमके लगाए और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। सुधा गुप्ता ने बताया कि दो वर्ग में कैटवॉक प्रतियोगिता हुई। 55 वर्ष से कम आयु वर्ग में वर्षा नाटानी और 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उषा सेठी ने स्थान हासिल किया। कैटवॉक के दौरान 70 वर्ष की आयु उनके आड़े नहीं आई और विजेता वन कर सबके लिए प्रेरणा बनी। निर्णायक के रूप में डॉ. अनिता, कुसुम गुप्ता और डॉ. नमिता मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन रेखा अग्रवाल, रेणु गर्ग व अनिता खंडेलवाल ने किया। दुलारी गर्ग, गीता महरवाल, उर्मिला डांस आदि ने सहयोग किया।
Related Articles
मृतक की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त
गंगापुरसिटी। सदर थाना क्षेत्र के उदेई कलां (बड़ी उदेई) गांव में कुएं में मिले शव की सोमवार को दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मृतक की पहचाने कराने के प्रयास में जुटी है। […]
वाणिज्यिक विभाग: एमनेस्टी स्कीम का लें लाभ
July 18, 2021
badhtikalam
बिजनेस, राजस्थान न्यूज
Comments Off on वाणिज्यिक विभाग: एमनेस्टी स्कीम का लें लाभ
गंगापुर सिटी। रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीको कार्यालय में वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक आयुक्त राजपाल सिंह बेनीवाल व उनकी टीम ने उद्योगपतियों को एमनेस्टी स्कीम 2021 के बारे में जानकारी दी। साथ ही उद्योगपतियों […]
लाखन मीणा बने NSUI सोशल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय सह संयोजक
गंगापुरसिटी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत व राष्ट्रीय प्रभारी हर्ष बिसारिया, आयुष शर्मा ने बगलाई निवासी लाखन मीणा को एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग […]